#poem #thoughts लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
#poem #thoughts लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 3 मार्च 2019

खुद से रूठा मन

खुद से रूठी रहती हूं मैं
न जाने किस बात पे
आजकल वश नहीं चलता मेरा
मेरे ही जज़्बातों पे
अजीब सी चुभन लिए घूमती हूं
जो लगती है सीधा दिल पे
आजकल खुद पर नाराज़ रहती हूं
न जाने किस बात पे...
बातें एक नहीं हज़ारों चलती हैं
मेरे दिल और दिमाग में
न जाने क्या सोचने लगती हूं
आजकल हर बात पे
खुश दिखना मजबूरी है मेरी
क्योंकि खुशी है उसकी दांव पे
खुद से ही लड़ती रहती हूं मैं
न जाने किस बात पे...
न जाने किस बात पे...